boltBREAKING NEWS

विदेश में डॉक्टर बनने गया था विशाल, बर्फ जमी झील में नहाते समय ब्लड सर्कुलेशन थमा, मौत

विदेश में डॉक्टर बनने गया था विशाल, बर्फ जमी झील में नहाते समय ब्लड सर्कुलेशन थमा, मौत

झुंझुनूं नरेंद्र सिंह शेखावत
विदेश में डॉक्टर की पढ़ाई करने गए झुंझुनूं के एक छात्र की बर्फ जमी झील में नहाने के दौरान ब्लड सर्कुलेशन रुकने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार खेतड़ी के बड़ाऊ गांव के भूतपूर्व सरपंच व विश्व मानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेशाध्यक्ष फतेह सिंह का पुत्र विशाल सिंह शेखावत (21) जॉर्जिया में एमबीबीएस में एडमिशन के बाद कोरनाकाल में घर पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। कोरोना संक्रमण कम होने के गाद करीब 5 माह पहले ही विशाल पहली बार जॉर्जिया गया था। बताया गया है कि फतेह सिंह के दो पुत्र हैं और उनमें विशाल बड़ा है। 26 अप्रैल को विशाल जॉर्जिया में चार-पांच छात्रों के साथ झील में नहाने चला गया। झील में गहरा पानी था और बर्फ जमी थी। पानी में जाने के बाद विशाल का ब्लड सर्कुलेशन बंद हो गया और उसकी मौत हो गई। एक सप्ताह के बाद मंगलवार को छात्र का शव  फ्लाइट से दिल्ली और वहां से एम्बुलेंस से गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। शाम 5 बजे शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले शवयात्रा में गांव वालों का सैलाब उमड़ पड़ा। शोकजदा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखी। शोक संतप्त परिवार को खेतड़ी विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, झुंझुनूं सीएमएचओ छोटे लाल गुर्जर ने ढांढस बंधाया।